AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 5 August 2016

हरसूद में 4 मि.मी. वर्षा हुई

हरसूद में 4 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 5 अगस्त, 2016 - गत 24 घंटो में जिले के हरसूद वर्षा मापक यंत्र में कुल 4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि खण्डवा , पंधाना व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 1035 मि.मी., नया हरसूद में 559.3 मि.मी., पंधाना में 380.3 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 287.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 5 अगस्त तक जिले में मात्र 565.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 5 अगस्त तक खण्डवा में 879 मि.मी., नया हरसूद में 560 मि.मी. व पंधाना में 502 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 5 अगस्त तक कुल 647 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

No comments:

Post a Comment