AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 1 March 2016

फिल्म दिखाकर पोक्सो एक्ट के बारे में दी जानकारी

फिल्म दिखाकर पोक्सो एक्ट के बारे में दी जानकारी

खण्डवा 1 मार्च, 2016 -  महिला सषक्तिकरण विभाग द्वारा मॉं महिला आश्रम गृह मंे किषोरी बालिकाओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आई.सी.पी.एस. योजना के बारे में बताया गया तथा कोमल फिल्म प्रदर्षित कर उन्हें पी.ओ.सी.एस.ओ. एक्ट 2012 के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को इस दौरान बताया गया कि कोई अपरिचित व्यक्ति अष्लील व्यवहार या हरकत करता है तो उसे सहन ना करें तथा उसके विरूद्ध सख्त विरोध दर्ज कराये एवं अपने माता पिता व षिक्षक को इसकी जानकारी तत्काल दें, ताकि अपराधी के विरूद्ध पोक्सो एक्ट के तहत दण्डात्मक कार्यवाही हो सके। जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्रीमती रीता नाथ ने बताया कि इसके अलावा ग्राम बोरगांव खुर्द के माध्यमिक विद्यालय में भी फिल्म दिखाकर बच्चों को इस अधिनियम की जानकारी दी गई। 

No comments:

Post a Comment