AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 March 2016

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-8 मार्च

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-8 मार्च
महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतीक गुलाबी वस्त्र अवश्य पहने
मुख्य सचिव ने अधिकारियों से की अपेक्षा

खण्डवा 4 मार्च, 2016 -  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिये प्रतीक-स्वरूप गुलाबी वस्त्र पहनने की अपेक्षा मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा ने की है। उन्होंने इस संबंध
में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को पत्र लिखा है।
मुख्य सचिव श्री डिसा ने पत्र में कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये चल रहे शासकीय कार्यक्रम तथा योजना की सफलता के लिये पुरुषों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भेदभाव-रहित, भयमुक्त वातावरण और उन्हें बराबरी के अधिकार और अवसर दिलवाने में एक पिता, पुत्र, पति, भाई, मित्र और सहकर्मी के रूप में पुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 
मुख्य सचिव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को महिलाओं की गरिमा और उनके सम्मान के प्रति पुरुषों की प्रतिबद्धता के साथ-साथ संवेदनशील समाज के निर्माण में एकजुटता और सहभागिता को व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की है कि आप स्वयं और अपने अधीनस्थ सभी पुरुषों को महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच के प्रदर्शन के प्रतीक गुलाबी वस्त्र (कुर्ता, शर्ट, गमछा) आवश्यक रूप से पहनने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आम लोग भी प्रतीक-स्वरूप गुलाबी वस्त्र पहने। मुख्य सचिव ने कहा है कि इसके लिये एक व्यापक अभियान महिला सशक्तिकरण संचालनालय द्वारा चलाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment