AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 1 November 2015

खालवा क्षेत्र के अस्पतालों में उपलब्ध कराई जायेगी आधुनिकतम सुविधाएं - खाद्य मंत्री श्री शाह

खालवा क्षेत्र के अस्पतालों में उपलब्ध कराई जायेगी आधुनिकतम सुविधाएं
                                                                                                                                 
 - खाद्य मंत्री श्री शाह
रोशनी एवं खेड़ी में अस्पताल भवनों का हुआ लोकार्पण



खण्डवा 1 नवम्बर,2015 - प्रदेष सरकार अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए हर तरह से प्रयासरत है, निकट भविष्य में आदिवासी बहुल खालवा क्षेत्र के 25 अस्पतालों में एयरकंडीषनर लगाये जायेंगे तथा इन अस्पतालों को वातानुकूलित एम्बूलेंस भी उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही खालवा क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों के प्रसूति गृहों में प्रसूति के लिए 25 हायड्रोलिक प्रसूति टेबल भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह बात प्रदेष के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने आज खालवा विकासखण्ड के ग्राम रोषनी में 95 लाख रूपये लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लोकार्पण अवसर पर संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मध्यप्रदेष के स्थापना दिवस के अवसर पर रोषनी के साथ साथ ग्राम खेड़ी में भी लगभग 14 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस.अवास्या, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर रोषनी के अस्पताल के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराने की बात भी कही। 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री शाह ने इस अवसर पर कहा कि आज से 12 वर्ष पूर्व प्रदेष की सड़को व विद्युत आपूर्ति की जो हालत थी वह किसी छुपी नही है। वर्तमान प्रदेष सरकार ने पूरे प्रदेष में सड़कों का जाल बिछा दिया है। गॉव गॉव में हाई स्कूल व हायर सेंकेण्डरी भवन तथा अस्पताल भवन निर्मित कराये जा रहे है। उन्होंने ग्राम रोषनी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सोमवार से ही चिकित्सक की पदस्थापना करने के निर्देष दिए, जिस पर डॉ. अवास्या ने बताया कि प्रति सोमवार, बुधवार व शनिवार को ग्राम रोषनी में चिकित्सक की डयूटी लगा दी गई है। मंत्री कुंवर श्री शाह ने संबोधन में कहा कि प्रदेष के सबसे मंहगे अस्पतालो में महिलाओं की प्रसूति के लिए जो हायड्रोलिक टेबल उपलब्ध रहती है, वैसी 25 टेबले खालवा क्षेत्र के 25 सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध करा दी गई है। प्रत्येक टेबल लगभग 66 हजार रूपये मूल्य की है। ग्राम रोषनी में मंत्री कुंवर श्री शाह ने कहा कि अपने पिता की स्मृति में बनाये गये ट्रस्ट के माध्यम से वे इस क्षेत्र में असहाय व निराश्रित वृद्धों की सेवा के लिए वृद्धाश्रम स्थापित करेंगे जिसमें वृद्धजनों को हर संभव सुविधा जनभागीदारी व ट्रस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे ग्राम रोषनी में पिछले कई वर्षो से 1 नवम्बर को अपना जन्म दिवस धूमधाम से मनाते थे, लेकिन इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण परेषान किसानों की खराब स्थिति को देखते हुए इस वर्ष 1 नवम्बर को अपने जन्म दिवस पर कोई आयोजन नही कर रहे है। 

No comments:

Post a Comment