AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 4 July 2015

विद्यार्थी सूचना प्रोद्योगिकी का उपयोग कर षिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल

विद्यार्थी सूचना प्रोद्योगिकी का उपयोग कर षिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
डिजिटल इंडिया व ई-गवर्नेस संबंधी सेमिनार सम्पन्न



खण्डवा 4 जुलाई,2015 -  सूचना प्रोद्योगिकी का क्षेत्र अनंत संभावनाओं से भरा है। षिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, सभी क्षेत्रों मंे सूचना प्रोद्योगिकी हमारी मददगार है। स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी सूचना प्रोद्योगिकी की मदद से अपने जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और नए-नए आयाम स्थापित करें। यह बात कलेक्टर डॉ.एम.के.अग्रवाल ने स्थानीय रोटरी क्लब हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सेमीनार में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्हांेने इस अवसर पर माय खण्डवा डाट कॉम मोबाईल एप्प का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री लोकेष झंवर, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेस श्री अंकित सिंह पंवार, भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अंकेष सोमानी ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर डॉ.अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रा उपस्थित थे। 
कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने जिला स्तरीय सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उच्च षिक्षा व बेहतर रोजगार के लिए नवीनतम सूचनाओं की जानकारी केवल सूचना प्रोद्योगिकी के माध्यम से ही मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांे को केरियर काउसलिंग व प्रतियोगी परीक्षाओं में मार्ग दर्षन के लिए सूचना प्रोद्योगिकी काफी मददगार सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि तरह-तरह के मोबाईल एप्प लोगो की दैनिक समस्याओं को हल कर रहे है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इंटरनेट पर एक क्लिक करते ही दुनिया के किसी भी कोने की कोई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़े उनके बेहतर भविष्य के लिए सरकार हर संभव मदद दे रही है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि अब ई-गवर्नेस के साथ साथ एम-गवर्नेस का युग आ गया है क्योंकि अधिकांष सूचनाएं व जानकारी मोबाईल एप्प के माध्यम से उपलब्ध है। इसके साथ ही मोबाईल एप्प हमारे जीवन की अनेकों समस्याओं के निराकरण में भी मददगार है। रेल्वे टिकट, टेलीफोन, बिजली बिल, टेक्सी बुकिंग, आदि में मोबाईल बहुत उपयोगी है। प्रदेष सरकार ने हाल ही में एमपी मोबाईल एप्प भी लॉन्च किया है।
 इस अवसर पर अध्यक्ष रोटरी क्लब श्री झंवर ने कहा कि रोटरी क्लब भी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करना चाहती है। उन्होंने कहा कि ई-लर्निंग प्रोजेक्ट के तहत जिले के स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस स्थापित करने के लिए रोटरी क्लब मदद के लिए तैयार है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से सीधे बातचीत की तथा डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर डिजिटल इंडिया सप्ताह के लिए तैयार फिल्म का प्रदर्षन भी किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में इंटरनेट ब्राडबेण्ड सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक कियोस्क खोले जायेंगे। सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवायी जायेगी। दो हजार विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था इसी साल होगी। प्रदेश के सभी जिलों में ई-खसरा देने और शिक्षकों की ई-उपस्थिति, सभी पुलिस थानों को ऑनलाईन किया जायेगा। ई-कोर्ट, ई-अभियोजन, ई-पुलिसिंग, ई-जेल तथा सभी राजस्व न्यायालय का आटोमेशन किया जायेगा। प्रदेश में डिजिटल जाति प्रमाण पत्र बनाने, ई-बस्ता, ई-रजिस्ट्री आदि सुविधाएँ शुरू की जा चुकी हैं। 
   क्रमांक/31/756/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment