फर्जी चिकित्सकों के विरूद्ध मुहिम जारी
खण्डवा 4 जुलाई,2015 - फर्जी चिकित्सकों पर कार्यवाही के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तर पर अधिकारियों के दल गठित किए गए है। इस दल द्वारा ग्राम अमलपुरा में निरीक्षण किया गया, जिसमें एक बंगाली चिकित्सक का क्लीनिक बन्द पाया गया, ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि चार-पांच दिन से यह क्लिनिक बन्द है। इसी प्रकार अमलपुरा में डॉ. आर.डी. भाटिया एमबीबीएस क्लिनिक संचालित करते पाये गए। जांच के दौरान उनके क्लिनिक का पंजीयन नहीं पाया गया उन्हंे सात दिवस के अन्दर आनलाईन पंजीयन कराने का नोटिस दिया गया । दल द्वारा ग्राम शिवना, सावखेड़ा, जावर एवं सहेजला में क्लीनिकों की जांच की गई जिसमें जावर में प्रवीण जांगड़, डॉ. रजाक, डॉ. पी.के. विश्वास तथा सहेजला में डॉ. सुजित राय, डॉ. अभिजीत राय, डॉ. मोहन श्रीमाली व शिवना में डॉ. मालाकार के क्लीनिक बन्द पाये गये। जल्द ही इन चिकित्सकों व्दारा क्लीनिक संचालन करने पर कार्यवाही की जावेगी। जांच दल में ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल तंतवार, व्ही.एस. मण्डलोई, ड्रग इन्सपेक्टर मुकेश हेडऊ, शाखा प्रभारी मेहबूब खान, व प्रकाश पाटीदार उपस्थित थे ।
क्रमांक/32/757/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment