प्रायवेट स्कूलों के विद्यार्थियों का विवरण भी होगा पोर्टल में दर्ज होगा
खण्डवा 3 जुलाई,2015 - गैर-अनुदान मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में प्रवेश पाने वाले बच्चों का विवरण समग्र आई.डी. के माध्यम से एजूकेशन पोर्टल पर दर्ज होगा। आरटीई का पालन करते हुए पोर्टल पर बच्चों का विवरण रजिस्टर्ड होने से जिला-स्तर पर उनके सत्यापन, निरीक्षण तथा अकादमिक सपोर्ट आदि में सुविधा रहेगी। साथ ही शालाओं में रिक्त सीटों की जानकारी भी मिल सकेगी। नई प्रक्रिया के अनुसार समग्र आई.डी. के माध्यम से बच्चों की जानकारी आरटीई माड्यूल में स्कूल द्वारा दर्ज करनी होगी। समग्र आई.डी. के माध्यम से फीस प्रतिपूर्ति करवाने का उद्देश्य है कि वास्तविक बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति हो। समग्र आई.डी. होने से बच्चों का दोहरा नामांकन की संभावना नहीं रहेगी। बच्चों की ट्रेकिंग भी आसानी से हो सकेगी। अध्ययनरत बच्चों की फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। शासन ने निर्देश दिये हैं कि समग्र आई.डी. के अभाव में किसी भी बच्चे को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाये और न ही उसे शाला से अलग किया जाये। यदि किसी बच्चे की समग्र आई.डी. नहीं है तो जिला परियोजना और विकासखण्ड स्रोत समन्वयक की जिम्मेदारी होगी कि स्थानीय निकाय द्वारा उसे प्राथमिकता पर जनरेट करवाये। अशासकीय स्कूल पोर्टल पर फीस प्रतिपूर्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्हें वास्तविक शुल्क ही दर्ज करना होगा। गलत शुल्क दर्ज करने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
क्रमांक/30/755/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment