यात्री बसों पर हेल्प लाईन नम्बर लिखवाने के निर्देष
खण्डवा 2 जुलाई,2015 - यात्री बसों की दुर्घटनाओं तथा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा सभी यात्री बसों पर हेल्प लाईन नम्बर अंकित कराने के निर्देष परिवहन विभाग द्वारा दिए गए है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बताया कि यदि कोई बस जर्जर अवस्था मंे संचालित होती पाई जाये, जिसके संचालन से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में हो तो कोई भी नागरिकगण इसकी सूचना परिवहन विभाग के हेल्पलाईन नम्बर 0751-2423105, 2423113, 2423115 पर इसकी तत्काल सूचना दें ताकि दोषी बस मालिक के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया कि इन नम्बरों पर प्राप्त षिकायतांे की मॉनिटरिंग परिवहन आयुक्त स्वयं करते है तथा प्राप्त षिकायतें सीधे कम्प्यूटर पर दर्ज हो जाती है एवं संबंधित परिवहन अधिकारी व डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिष्नर के पास पहॅुंच जाती है। षिकायत मिलने पर तत्काल परिवहन विभाग के अधिकारी षिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते है।
क्रमांक/15/740/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment