विधानसभा प्रष्नों का समय-सीमा में जवाब भिजवाने के निर्देष
खण्डवा 2 जुलाई,2015 - कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देष दिए है कि आगामी 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र में पूछे जाने वाले प्रष्नों की जानकारी समय-सीमा में भेजी जाये, सभी कार्यालयों में इसके लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाये। कलेक्ट्रेट में इस कार्य के लिए अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी जिला अधिकारियों को निर्देष दिए गए है कि वे बिना कलेक्टर की अनुमति के मुख्यालय न छोड़े और न ही बिना स्वीकृति के अवकाष पर जायें। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देष दिए है कि विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिष्चित करें।
क्रमांक/16/741/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment