AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 2 July 2015

सांसद श्री चौहान ने जिला चिकित्सालय में बस दुर्घटना के घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

सांसद श्री चौहान ने जिला चिकित्सालय में बस दुर्घटना के घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली


खण्डवा  2 जुलाई,2015 - क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने आज जिला चिकित्सालय में भर्ती छैगांव माखन बस दुर्घटना के घायलों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों को घायलों के ईलाज में कोई भी लापरवाही न बरतनें की हिदायत दी। इस अवसर पर विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। एसडीएम खण्डवा श्री शाष्वत शर्मा ने इस अवसर पर उन्हें बताया कि बस दुर्घटना में कुल 25 यात्रियों की मौत हो गई थी तथा 14 यात्री घायल हुए थे। जिनमें से गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को उपचार हेतु इंदौर रेफर किया गया है। शेष 4 यात्रियों का जिला चिकित्सालय खण्डवा में उपचार किया जा रहा है। इससे पूर्व सांसद श्री चौहान केवलराम चौराहे पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रृद्धांजली कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 
इस अवसर पर तहसीलदार श्री शर्मा ने बताया कि 25 में से 24 मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृत यात्रियों में कमल दिलावरे निवासी बड़वाह, काषीराम, कौषल व दिनेष निवासी बलवाड़ा, नितेष इंदौर, बसंत निवासी अहमदपुर, हरीषंकर निवासी जावर, प्रदीप पटेल निवासी देवलामाफी, हमीदा बी निवासी खण्डवा, अमित द्रोणकर निवासी खण्डवा, सलमान निवासी खण्डवा, गजानंद निवासी पंधाना, कला बाई निवासी पंधाना, शंकर निवासी शाहपुर पंधाना, श्रीराम निवासी कन्नौद देवास, सचिन लाड़ निवासी सनावद, रेखा ठाकुर निवासी भोपाल, मोहित अली निवासी इंदौर, सुनील कौषल निवासी चोरल, युवराज पाटील निवासी जलगांव महाराष्ट्र, अरूण राव निवासी बलिया उत्तर प्रदेष, सतीष देषमुख निवासी खण्डवा, निर्मला मारकण्डे निवासी सिहांड़ा, रोषन भांमरे निवासी इंदौर, शामिल है। 
  क्रमांक/19/744/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment