AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 2 July 2015

अधिकारी व जनप्रतिनिधि मिलकर नागरिकों की समस्याएं हल करें - सांसद श्री चौहान

अधिकारी व जनप्रतिनिधि मिलकर नागरिकों की समस्याएं हल करें - सांसद श्री चौहान
जिला सर्तकता एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न



खण्डवा 2 जुलाई,2015 - जिला प्रषासन के सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि मिलकर जिले के नागरिकों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करें तथा नागरिकों की समस्याएं हल करने के लिए कार्य करें। यह बात क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सर्तकता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में उन्होंने बुधवार को छैगांव माखन के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईष्वर से प्रार्थना की तथा दुर्घटना में हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये व घायलों को पचास-पचास हजार रूपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा भी घायलों के उपचार के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में सांसद श्री चौहान ने ग्रामीण विकास योजनाओं, स्वच्छ भारत अभियान, स्कूल चलें अभियान, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में विधायक मंाधाता श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना श्रीमती योगिता बोरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई, कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
 सांसद श्री चौहान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि गुरू पूर्णिमा से पूर्व दादाजी धूनीवाले की समाधि पहॅुंच मार्ग को युद्ध स्तर पर कार्य कर ठीक कराये ताकि आने वाले श्रृद्धालुओं को परेषानी न हो। सांसद श्री चौहान ने कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से कहा कि जिले में अधिकारियों के रिक्त पदों की जानकारी तुरंत दे ताकि अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति कराई जा सकें। विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने बैठक में षिकायत की कि जिले के बड़े बड़े स्कूलों में षिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिषत सीटों पर गरीब बच्चों का प्रवेष अभी तक नही हुआ है। जिस पर सांसद श्री चौहान ने जिला परियोजना समन्वयक को इस संबंध में विस्तृत जानकारी विधायक श्री वर्मा को देने के निर्देष दिए तथा कहा कि यदि स्कूलों द्वारा इस तरह की लापरवाही की जा रही है तो उन्हें दण्डित किया जाए। 
  बैठक में डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के बारे फिल्म का प्रदर्षन किया गया तथा जिले में इस कार्यक्रम के तहत हुई गतिविधियों की जानकारी दी गई। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि जिले मंे डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत  ई-पंजीयन, ई-अटेंडेस, जैसी गतिविधियां प्रारंभ हो गई है, ढाई लाख स्कूली विद्यार्थियों के डिजिटल जाति प्रमाण पत्र तैयार किए जा चुके है। जिले को ई-गवर्नेस ने सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरूस्कार भी मिला है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तोमर ने बताया कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष के तहत जिले मंे 1037 में से 928 कार्य पूर्ण हो चुके है, स्वच्छ भारत मिषन में 3600 से अधिक शौचालय जिले में निर्मित किए जा चुके है, 1468 शौचालयों का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। जिले के 359 स्कूलों में शौचालय हाल ही में तैयार कराये गए है। उन्होंने बताया रोजगार गांरटी योजना के तहत कोई भी कार्य राषि के अभाव में बंद नही है। 
जल संसाधन विभाग के कार्य पालन यंत्री ने बताया कि जिले में नावली व अर्द्धला तालाब पूर्ण हो चुके है दोनों की सिंचाई क्षमता 540-546 हेक्टेयर है। उन्होंने बताया कि गत 5 वर्षो में जिले में सिंचाई क्षमता 7319 हेक्टेयर से बढ़कर 20646 हेक्टेयर हो गई है। कार्य पालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने बताया कि जिले में ग्रीष्म ऋतु में 50 हेण्डपंपों में सिंगल फेस मोटर लगाकर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा 15 स्थानों पर  सौर ऊर्जा से चलित पंपों के माध्यम से भी ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया गया। जिले में कुल 675 हेण्डपंपों में अतिरिक्त पाईप लगाकर ग्रामीणों की पेयजल समस्या का निराकरण किया गया। बैठक मंे बताया गया जिले मंे 219 नल जल योजनाएं चालु है, 2.43 करोड़ रूपये से पानी की 18 पेयजल टंकियां निर्माणाधिन है। 
   क्रमांक/18/743/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment