Thursday, 4 June 2015

जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

खण्डवा 4 जून,2015 - अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भू-अभिलेख कार्यालय में स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 0733-2224545 है तथा फैक्स नम्बर 0733-2224233 है। कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने बताया कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष में अधिकारी कर्मचारियों की 24 घंटे डयूटी लगाई गई है। यह नियंत्रण कक्ष 15 जून से 15 सितम्बर तक लगातार चालू रहेगा। अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित कोई भी सूचना कन्ट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर पर दी जा सकती है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख श्री पवन वास्केल का दूरभाष क्रमांक 94245-54476 है। एसडीएम खण्डवा श्री शाष्वत शर्मा का मोबाईल नम्बर 94254-67876 है तथा तहसीलदार खण्डवा श्री अभिषेक शर्मा का मोबाईल नम्बर 96693-30041 है। इसके अलावा तहसील स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्षो में पंधाना के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07320-237152 है। हरसूद के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07327-272246 है। एसडीएम हरसूद सुरेष चंद्र वर्मा का मोबाईल नम्बर 99265-21985 है। पुनासा एसडीएम श्री बक्की कार्तिकेयन का मोबाईल नम्बर 94250-10841 है। 
क्रमांक/16/2015/572/षर्मा 

No comments:

Post a Comment