जिला मुख्यालय समेत समस्त विकासखण्ड में
स्वच्छ भारत अभियान का हुआ शुभारंभ
जिला मुख्यालय पर नगर निगम प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खण्डवा (02अक्टूबर,2014) - गुरूवार को जिलेभर में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया है। 2 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ आज नगर निगम प्रागंण में समारोह पूर्वक किया गया। जहॉ अभियान का ध्वजा रोहण किया गया। प्रधानमंत्रीजी एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया। वही खण्डवा नगर निगम महापौर श्रीमती भावना शाह , खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा , कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ,पुलिस अधीक्षक श्री मनोज शर्मा और इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सर्वप्रथम स्वच्छ भारत अभियान दिवस पर खण्डवा महापौर श्री भावना शाह ने झण्डा वंदन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस प्रकार ध्वजा रोहण के बाद श्रीमती भावना शाह ने प्रधानमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। जहॉं उन्होंने कहा कि मैं, आप में से हरेक से आग्रह करता हॅंू कि स्वच्छता के लिए प्रत्येक सत्पाह दो घंटे यानी प्रतिवर्ष लगभग एक सौ घंटे का योगदान दें। हम अब भारत को और अधिक अस्वच्छ नहीं रहने दे सकते। यह बात स्वच्छ भारत अभियान दिवस पर कही।
इसी प्रकार खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के संदेश का भी वाचन किया। उन्होंने कहा कि जहॉं स्वच्छता है वहॉ ईश्वर का वास होता है। स्वच्छता से ही सुन्दरता है, प्रसन्न्ता है, आनंद है उत्तम स्वास्थ्य है। इसलिये तीज त्यौहारों पर घर-द्वार की सफाई करने की परंपरा है। स्वच्छ भारत अभियान मंे उन्होंने एक बात यह भी कई की हर सप्ताह कम से कम दो घंटे स्वच्छ भारत अभियान में लगाये।
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान पर युवा कवि अनुराग बसंल हरसूदी द्वारा लिखी गई कविता की फ्रेम एवं फ्लेक्स का विमोचन महापौर श्रीमती भावना शाह, विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल, एवं पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा ने किया।
इसके बाद खण्डवा महापौर ने स्वच्छ भारत अभियान के आयोजन में उन्होंने ् वहॉ उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई गई। जिसमें -
ऽ स्वयं स्वच्छता के लिए हर वर्ष 100 घंटे यानि की हर सप्ताह दो घंटे श्रम-दान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करूॅंगी।
ऽ न गंदगी करूॅंगी , न गंदगी करने दूॅंगी।
ऽ मैं सबसे पहले स्वयं से, मेरे परिवार से मेरे मोहल्ले से, मेरे कार्यस्थल से, स्वच्छता की शुरूवात करूॅंगी।
ऽ हम सब जानते हैं कि दुनिया के वही देश स्वच्छ है, जिनके नागरिक गंदगी नहीं करते है।
ऽ हम गॉव - गॉव गली-गली स्वच्छता अभियान का प्रचार करते रहेंगे।
ऽ मैं आज शपथ ले रही हॅू, यह शपथ अन्य 100 व्यक्तियों को भी दिलाऊॅंगी, जो हर साल 100 घंटे स्वच्छता के काम में देंगे।
ऽ गॉंधीजी के सपनों का भारत सिर्फ आजाद भारत नही, स्वच्छ साफ-सुथरा भारत है। इसके लिए मैं प्रतिबद्ध रहॅूंगी।
नगर निगम सघन स्वच्छता अभियान - स्वच्छ भारत अभियान के तहत 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक नगर निगम शहर में चलाएगॉं सघन स्वच्छता अभियान प्रत्येक वार्ड स्तर पर स्वच्छता व्यवहार में परिवर्तन हेतु घर-घर सम्पर्क किया जाना। वार्ड स्तर पर स्वच्छता जागरूक शिविरों का होगा आयोजन जिसमें -
ऽ 3 अक्टूबर को नीलकंठेश्वर वार्ड, संत रैदास वार्ड, राष्ट्रीय कवि रसखान वार्ड एवं हाटकेशवर वार्ड, संजय नगर वार्ड, रविन्द्रनाथ टैगोर एवं पुरूषार्थ वार्ड, और आनंद नगर वार्ड में ।
ऽ 4 अक्टूबर को किशोर कुमार गांगुली वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, अमर शहीद अशफाक उल्ला वार्ड एवं डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड, श्री दादाजी धूनीवाले वार्ड, वीररानी दुर्गावती वार्ड, रामेश्वर वार्ड एवं लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में ।
ऽ 6 अक्टूबर को डॉ. अंबेडकर वार्ड, सांई रामनगर वार्ड, सरोजनी नायडू वार्ड, रामगंज वार्ड, भैरोतालाब वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड महात्मा गॉंधी वार्ड में।
ऽ 7 अक्टूबर सुरजकुण्ड वार्ड , रामकृष्णगंज वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड, पदमकुण्ड वार्ड, संतोषीमाता वार्ड, नेताजी सुभाषचंद बोस वार्ड में।
ऽ 8 अक्टूबर को लोकनायक जय प्रकाश नारायण वार्ड, संत विनोबा भावे वार्ड, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड एवं डॉं. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, पं. रामनारायण उपाध्याय वार्ड , प्रेमचंद जैन एवं कुण्डलेश्वर वार्ड, हजरत खानशाह वली वार्ड, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में
ऽ 9 अक्टूबर को गणेशगंज वार्ड एवं रणजीत वार्ड, गुरूनानक वार्ड एवं सरदार भगतसिंह वार्ड, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, डॉ. श्यामाप्रदसाद मुखर्जी एवं भवानी माता वार्ड, लोकमान्य तिलक वार्ड , अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं जवाहर गंज वार्ड में किया जाएगा।
महापौर , विधायक, कलेक्टर, एवं एसपी ने की गंज बाजार में साफ- सफाई - नगर निगम प्रांगण में आयोजन कार्यक्रम के तत्काल बाद गंज बाजार में पहॅुचकर खण्डवा महापौर श्रीमती भावना शाह, खण्डवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल , एसपी श्री मनोज शर्मा एवं उपस्थित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने अपने हाथों में झाडू एवं अन्य सफाई उपकरण लेकर सफाई की। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने झाडू लगाई और कचरें इक्कठा किया। और विधायक ने चलाई कचरा गाड़ी।
क्रमांक/08/2014/1525/
No comments:
Post a Comment