AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 30 October 2014

लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म-दिवस पर एकता दौड़ का होगा आयोजन

लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म-दिवस पर एकता दौड़ का होगा आयोजन
दिलवाई जायेगी राष्ट्रीय एकता की शपथ

खण्डवा (30 अक्टूबर 2014) - प्रदेश में 31 अक्टूबर लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म-दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला मुख्यालय पर  एकता दौड़ का आयोजन होगा। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल ने बताया कि एकता दौड़ का आयोजन शुक्रवार की सुबह 8 बजे से नगर निगम परिसर से किया जाएगा। जिसका शुभारंभ कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल हरी झण्डी दिखाकर करेंगे। इसके साथ ही प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय मंे राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बढ़ाने की शपथ भी दिलाई जाएगी।  
 क्रमांक/117/2014/1637/वर्मा

No comments:

Post a Comment