Wednesday, 2 July 2014

स्नातक एवं स्नाकोत्तर प्रथम चरण के सीट आवंटन

स्नातक एवं स्नाकोत्तर प्रथम चरण के सीट आवंटन

खण्डवा (02 जुलाई, 2014) - स्नातक प्रथम चरण में आवेदक सीट आवंटन प्राप्त होने पर संबंधित महाविद्यालय में 2 से 5 जुलाई तक शुल्क जमा कर प्रवेश ले सकता है। इसी तरह स्नातकोत्तर प्रथम चरण में आवेदक 4 से 7 जुलाई तक शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकता है। आवेदक पोर्टल पर अपना पंजीयन क्रमांक एवं सीक्रेट कुंजी डालकर अपना सीट आवंटन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदकों की सुविधा के लिये पोर्टल पर महाविद्यालयवार एवं कोर्सवार कट-ऑफ प्रतिशत उपलब्ध रहेगा। विस्तृत जानकारी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
                                                                                                           क्रमांक/06/2014/1033/वर्मा

No comments:

Post a Comment