AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 May 2014

ई-गवर्नेंस के कुशल संचालन हेतु क्षेत्रीय क्षमता संवर्ध्दन केन्द्र

ई-गवर्नेंस के कुशल संचालन हेतु क्षेत्रीय क्षमता संवर्ध्दन केन्द्र









खण्डवा (5 मई, 2014) - सूचना प्रोदयोगिकी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के कुल 15 जिलों में ई-गवर्नेंस परियोजना अन्तर्गत क्षेत्रीय क्षमता संवर्ध्दन केन्द्र खोले जा रहे हैं। जिसमें खण्डवा जिला भी सम्मिलित है। ई-गवर्नेंस के मामले में खण्डवा की रैंकिंग अव्वल है, विभिन्न शासकीय विभागों की ऑनलाईन सेवाओं के बेहतर संचालन के लिये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दक्ष बनाने हेतु खण्डवा जिले में कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित अभिलेखागार भवन में क्षेत्रीय क्षमता संवर्ध्दन केन्द्र की स्थापना की जा रही है। उक्त केन्द्र के शुभारंभ हेतु तैयारियां अंतिम चरणों में है।
            विभिन्न शासकीय विभागों के कार्य आसानी से किये जाने तथा ई-गवर्नेंस के कुशल संचालन हेतु सूचना प्रोदयोगिकी विभाग द्वारा शासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दक्षता बढाने हेतु नीति तय की है। विभाग द्वारा प्रशिक्षण हेतु विषयों की प्रावधिक सूची भी जारी की गई है, जिसमें इन्फॉरमेशन टेक्नॉलॉजी के विभिन्न पहलु, वेबसाइटों का कुशल संचालन, यूनिकोड, ईमेल, आॅनलाईन  सेवाओं के प्रयोग आदि सम्मिलित है। 
खण्डवा जिले में क्षेत्रीय क्षमता संवर्ध्दन केन्द्र के लिये तैयारियां अंतिम चरणों में है। आंतरिक साज सज्जा का कार्य पूर्ण हो चुका है, विभिन्न नेटवर्क उपकरणों एवं कम्प्यूटरों को स्थापित किया जा रहा है, साथ ही केन्द्र पर वरिष्ठ प्रशिक्षक तथा प्रशिक्षक का चयन मध्यप्रदेश एजेन्सी फॉर प्रोमोशन ऑफ इन्फॉरमेशन टेक्नॉलॉजी भोपाल द्वारा किया गया है। जिसमें खण्डवा जिले के लिये वरिष्ठ प्रशिक्षक निरपाल सिंह पवार तथा प्रशिक्षक लोकेश कुमार शर्मा होंगे, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आचरण संहिता के दौरान स्वीकति के अन्तर्गत इनकी नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                        
 क्रमांक: 23/2014/770/वर्मा

No comments:

Post a Comment