AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 May 2014

डाकमत पेटियों को खोला गया मतपत्रों का लिफाफा जिला कोषालय में किया जमा

डाकमत पेटियों को खोला गया
मतपत्रों का लिफाफा जिला कोषालय में किया जमा 









खण्डवा (04 मई, 2014) - लोकसभा निर्वाचन 2014 के अंतर्गत जिला निर्वाचन कार्यालय खण्डवा द्वारा सोमवार 5 मई को पोस्ट आॅफिस खण्डवा से प्राप्त डाकमत पत्रों एवं मतपेटियों को दोपहर 12 बजे कलेक्टरेट कार्यालय में स्थित सभाकक्ष में खोला गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी समेत अभ्यर्थियों के अभिकर्ता उपस्थित थे। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए सहायक रिटर्निग आॅफिसर ने बताया कि प्राप्त मत पत्रों का लिफाफा (13-ग) मतपेटियों से निकालकर जिला कोषालय खण्डवा मंे जमा कराए गया।
वहीं डाकमत पत्रों की अधिक जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी श्री फ्रेन्कलिन ने बताया कि अब तक खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिये कुल 2985 सर्विस वोटर्स और डाकमत पत्र जारी किये गये थे। जिसमें से आज तक 1759 डाकमत पत्रों के लिफाफे प्राप्त जो चुके हैं। वहीं बैतुल लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जिले की विधानसभा हरसूद में जहाँ 576 डाकमत पत्र जारी किये गये थे, वहाँ अब तक 489 डाकमत पत्र के लिफाफे प्राप्त हुए हैं। 
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                  
क्रमांक: 24/2014/771/वर्मा

No comments:

Post a Comment