AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 6 February 2014

13 स्नातक प्राचार्य पदोन्नत डॉ.पुष्पलता केसरी हरसूद से पी.जी.महाविद्यालय खण्डवा पदस्थ

13 स्नातक प्राचार्य पदोन्नत

डॉ.पुष्पलता केसरी हरसूद से पी.जी.महाविद्यालय खण्डवा पदस्थ

खंडवा (06 फरवरी, 2014) - राज्य शासन द्वारा 13 स्नातक प्राचार्य को स्नातकोत्तर प्राचार्य के पद पर पदोन्नत कर नवीन पद-स्थापना की गई है। डॉ.रामशरण सिंह भदौरिया शासकीय महाविद्यालय डबरा जिला ग्वालियर और डॉ.सुमित्रा वास्कल पी.जी.महाविद्यालय खरगोन को पदोन्नत कर उसी महाविद्यालय में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह डॉ.पूरनलाल अहिरवार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जबलपुर, डॉ.पुष्पलता केसरी हरसूद से पी.जी.महाविद्यालय खण्डवा, डॉ.लीला भलावी डिण्डोरी से पी.जी. महाविद्यालय मण्डला, डॉ.एस.एल.खरे घट्टिया जिला उज्जैन से पी.जी.महाविद्यालय देवास, डॉ. सुनील कुमार अलावा अंजड़ जिला बड़वानी से पी.जी.महाविद्यालय धार, डॉ.एच.एस.अनिजवार तराना जिला उज्जैन से पी.जी.महाविद्यालय झाबुआ, डॉ.कामिनी जैन कन्या महाविद्यालय इटारसी से पी.जी. महाविद्यालय पिपरिया जिला होशंगाबाद, डॉ.रमेशचन्द्र जाटव महिदपुर जिला उज्जैन से पी.जी. महाविद्यालय राजगढ़, डॉ.मथुरा प्रसाद नवीन महाविद्यालय भोपाल से पी.जी.महाविद्यालय गंजबासोदा जिला विदिशा, डॉ. पी.एस.कापसे  मंडीदीप जिला रायसेन से पी.जी.महाविद्यालय रायसेन और डॉ.कुसुमलता निगवाल विज्ञान महाविद्यालय इंदौर से पी.जी. महाविद्यालय महू जिला इंदौर पदस्थ की गई हैं।
क्रमांक: 35/2014/239/वर्मा

No comments:

Post a Comment