AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 9 December 2013

कलेक्टर श्री दुबे ने किया आभार प्रकट

कलेक्टर श्री दुबे ने किया आभार प्रकट
खंडवा (08 दिसम्बर) - लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा निर्वाचन, 2013 की मतगणना प्रक्रिया समेत सम्पूर्ण निर्वाचन का जिले में सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज दुबे ने जिले के समस्त नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं, समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व सदस्यों, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों और जिले के पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार प्रकट किया है। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुये उन्हें भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्रमांकः 46/2013/1340/वर्मा

No comments:

Post a Comment