AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 7 December 2013

डॉ. नेल्सन मंडेला के सम्मान में झुका राष्ट्रीय ध्वज

डॉ. नेल्सन मंडेला के सम्मान में झुका राष्ट्रीय ध्वज
खंडवा (07 दिसम्बर) - दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति अ©र भारतीय उप महाद्वीप के बाहर के पहले भारत रत्न से सम्मानित श्री नेल्सन मंडेला के देहावसान पर सम्पूर्ण देश में श¨क की लहर व्याप्त है। जिसके अंतर्गत गृह विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री नेल्सन मंडेला ने महात्मा गाँधी के विचार¨ं से प्रेरणा लेकर दक्षिण अफ्रीका में अहिंसा, असहय¨ग अ©र सत्य का रास्ता अपनाकर रंगभेद अ©र अन्याय के खिलाफ संघर्ष में सफलता प्राप्त की। वे विश्व के दूसरे गाँधी के नाम से प्रसिद्ध रहे हैं।
इसलिये भारत सरकार ने दक्षिणी अफ्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. नेल्सन आर.मंडेला जिनका पांच दिसंबर गुरूवार, 2013 को देहांत हो गया है। जिनके सम्मान में 6 से 10 दिसंबर 2013 तक पांच दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राजकीय शोक के दौरान देश भर में 6 से 10 दिसंबर 2013 तक राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा और किसी तरह के सरकारी समारोह आयोजित नहीं किये जाएंगे।
क्रमांकः 39/2013/1333/वर्मा

No comments:

Post a Comment