AAPKI JIMMEDARI
Tuesday, 5 January 2016
समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री डिसा ने सुनी समस्याये
समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री डिसा ने सुनी समस्याये
खण्डवा 5 जनवरी ,2016 - प्रदेष के नागरिकों की गम्भीर समस्याओं का वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मौके पर निराकरण करने के उद्देष्य से समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम हर माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित किया जाता है। इसीक्रम में आज प्रदेष के मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा ने लगभग 1 दर्जन जिलों के कलेक्टर्स व उन जिलों के आवेदकों से वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सीधे चर्चा कर आवेदकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। खण्डवा कलेक्ट्रेट के एनआईसी वीडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष में कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, वनसंरक्षक श्री एस.एस.रावत, एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर सहित जिले के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागृति रैली 10 जनवरी को
पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागृति रैली 10 जनवरी को
खण्डवा 5 जनवरी ,2016 - पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देष्य से एक विषाल रैली का आयोजन आगामी 10 जनवरी को खण्डवा में किया जायेगा। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़ ने बतया कि विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों को रोकने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के उद्देष्य से परिवहन विभाग द्वारा यह रैली प्रातः 10 बजे से आयोजित की जायेगी। जिसमें गणमान्य नागरिकों व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहंेगे।
मिशन इन्द्रधनुष का तृतीय चरण में 7 से 14 जनवरी तक
मिशन इन्द्रधनुष का तृतीय चरण में 7 से 14 जनवरी तक
बच्चों व गर्भवती माताओं का किया जायेगा टीकाकरण
खण्डवा 5 जनवरी ,2016 - मिशन इन्द्रधनुष के तृतीय चरण अंतर्गत आगामी 7 से 14 जनवरी तक 2 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों व गर्भवती माताओं को टीके लगाये जायेगें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस.अवास्या ने बताया कि इसके लिए 70 मोबाइल टीम बनाई गयी है । उन्होंने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष का अंतिम व चतुर्थ चरण 7 से 14 फरवरी 2016 को आयोजित होगा। डॉ. अवास्या ने बताया कि आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्दारा सर्वे कर छूटे हए बच्चों की लाईन लिस्टिंग की जा चुकी है तथा चिन्हित महिलाओं व बच्चों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य सन्देश व समझाईश दी जा रही है साथ ही ग्रामवासियों का भी सहयोग लिया जावेगा ।
मुख्यमंत्री महिला सषक्तिकरण योजना के तहत प्रषिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
मुख्यमंत्री महिला सषक्तिकरण योजना के तहत प्रषिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 5 जनवरी ,2016 - मुख्यमंत्री महिला सषक्तिकरण योजनांतर्गत विपत्तिग्रस्त, पीडि़त, कठिन परिस्थितियों में निवास कर रही महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक उन्नयन के लिए स्थाई प्रषिक्षण प्रदान करने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्रीमती रीतानाथ ने बताया कि इस प्रषिक्षण के लिए जिले की एसिड विक्टिम, जेल से रिहा महिलाये, शासकीय एवं अषासकीय आश्रय गृह, बालिका गृह, अनुरक्षण गृह आदि गृहों में निवासरत, विपत्तिग्रस्त महिलाएं, बालिकाएं, दहेज प्रताडि़त, अग्नि पीडि़त महिलाएं दुर्व्यवहार से बचाई गई महिला, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाये जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करती हो ऐसी महिलाये तथा बलात्कार से पीडि़त महिलाएं व बालिकाएं अपने आवेदन पत्र जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय में डाक द्वारा अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकती है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सामान्य वर्ग की महिला की उम्र 45 वर्ष तथा विधवा, परित्यक्ता, तलाकषुदा, एस.सी., एस.टी. एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 50 वर्ष तक की पात्रता होगी। प्रषिक्षण पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला महिला सषक्तिकरण कार्यालय गौरीकुंज सभागृह के पीछे पुलिस लाईन के सामने कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।
जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सुनी नागरिकों की समस्यायें
जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने सुनी नागरिकों की समस्यायें
खण्डवा 5 जनवरी ,2016 - नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम हर मंगलवार को विभिन्न कार्यालयों में आयोजित किया जाता है। इसीक्रम में आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ एम.के.अग्रवाल ने 92 नागरिकों की समस्याएॅं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देष दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल, एवं श्रीमती माला श्रीवास्तव, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, सहित विभिन्न जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों ने दिए आवेदन
जनसुनवाई में ग्राम जोगीबेडा निवासी द्वारका बाई, ग्राम टिघरिया निवासी सजन बाई व पंधाना विकासखण्ड के ग्राम कुमठा निवासी सावित्री बाई, हरसूद तहसील के ग्राम सैदलपुर निवासी नन्नू व ग्राम जामठी निवासी साल्ताबाई ने कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को इंदिरा आवास कुटीर योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार आवास सहायता दिलाने के निर्देष दिए। इसके साथ ही जनसुनवाई में छैगांवमाखन तहसील के ग्राम सुरगांव राठौर निवासी लक्ष्मीबाई व कला बाई , हरसूद तहसील के ग्राम संदलपुर निवासी प्रेमलाल, खालवा तहसील के ग्राम मदनी निवासी गीताबाई व पंधाना तहसील के ग्राम कुमठा निवासी प्रभु ने भी कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को इंदिरा आवास कुटीर योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार आवास सहायता दिलाने के निर्देष दिए। जनसुनवाई में ग्राम चारखेडा झिरवन निवासी तैयब ने इंदिरा आवास कुटीर में प्रतिक्षा सूची में नाम होने के बावजूद भी कुटीर सहायता नही दिये जाने के संबंध में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने संबंधी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक को आवास निर्माण के लिए सहायता का लाभ दिलवाने के निर्देष दिए। ग्राम नहाल्दा निवासी कमलेष ने मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रथम किष्त के लिए कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पात्रता का परीक्षण कर किष्त का भुगतान कराने के निर्देष दिए।
पेंषन योजनाओं का लाभ दिलाने व गरीब परिवारों की सूची में नाम जुड़वाने के दिए निर्देष
ग्राम करापुर निवासी शैतुबाई व पंधाना विकासखण्ड के ग्राम कुमठा निवासी सीताबाई ने विधवा पेंषन का लाभ दिलाने के लिए कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार विधवा पेंषन सहायता दिलाने के निर्देष दिए। इसके अलावा ग्राम पिपलानी निवासी दयाराम तंवर ने गत 8 माह से पेंषन भुगतान न होने की षिकायत कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से की, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसूद को प्रकरण का परीक्षण कर पेंषन भुगतान कराने के निर्देष दिए। पुनासा तहसील के ग्राम भमौरी इंजलवाडा निवासी मैसरबाई ने विकलांग पेंषन का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को दिया, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत पुनासा के सीईओ को पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार विकलांग पेंषन का लाभ दिलाने के निर्देष दिए। जनसुनवाई मंे मेहलगांव निवासी माणकचंद, ग्राम देवली निवासी पारूबाई व भामगढ निवासी नर्मदा बाई ने बीपीएल सर्वे में नाम दर्ज कराने के लिए कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदार को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर नाम दर्ज कराने के निर्देष दिए।
मजदूरी दिलाई जाये
जनसुनवाई में खालवा तहसील के ग्राम खेड़ी निवासी कडवा व मंगतु ने रोजगार गारंटी की मजदूरी नही मिलने की षिकायत कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से की, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खालवा को मामले का परीक्षण कर मजदूरी की राषि दिलाने के निर्देष दिए। ग्राम मातपुर निवासी परणसिंह ने नर्सरी में चौकीदारी के पद पर नियुक्त करने के पष्चात 18 माह से वेतन भुगतान न होने की षिकायत कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से की, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत के सीईओ को चौकीदार का मानदेय तत्काल भुगतान कराने के निर्देष दिए।
किसानों को कम मुआवजा मिलने की आई षिकायत
जनसुनवाई में तहसील पुनासा के ग्राम केवलाखुर्द निवासी गोविंद, ग्राम भकराड़ा निवासी बलराम सिंह व अषोक सिंह, ग्राम कैलवा निवासी भूपेन्द्र सिंह व राजेन्द्र ने मुआवजा राषि न मिलने की षिकायत कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से की, जिस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदार को पात्रता का परीक्षण कर मुआवजा राषि दिलाने के निर्देष दिए। इसके साथ ही पुनासा तहसील के ग्राम सोमागांव निवासी गुलाब सिंह ने मुआवजा राषि में नाम जोड़ने के संबंध में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने तहसीलदार पुनासा को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार नाम जोड़ने के निर्देष दिए। जनसुनवाई में पुनासा तहसील के ग्राम केवलाखुर्द निवासी शेरू, ग्राम सोमगांव निवासी जगदीष सिंह मोर्य, महेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र, व देवीसिंह ने मुआवजा राषि बढ़ाकर दिलाये जाने के संबंध में कलेक्टर डॉ. अग्रवाल को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने संबंधित तहसीलदार को पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार मुआवजा राषि दिलाने के निर्देष दिए। पुनासा तहसील के ग्राम केलवाखुर्द निवासी नंदराम ने कम मुआवजा राषि मिलने की षिकायत कलेक्टर डॉ. अग्रवाल से की, जिस पर उन्होंने तहसीलदार पुनासा को पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार आवेदक को मुआवजा राषि दिलाने के निर्देष दिए।
जिला अस्पताल के प्रवेष द्वार व शेड का लोकार्पण करेंगे प्रभारी मंत्री श्री जैन
जिला अस्पताल के प्रवेष द्वार व शेड का लोकार्पण करेंगे प्रभारी मंत्री श्री जैन
खण्डवा 5 जनवरी ,2016 - प्रदेष के स्कूली षिक्षा विभाग के मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन आगामी 6 जनवरी को अपरान्ह 3ः30 बजे खण्डवा जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित प्रवेष द्वार एवं मरीजों के परिजनों के लिए तैयार नवनिर्मित शेड का लोकार्पण करेंगे। सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डॉ. ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि कार्यक्रम में खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई, नगर निगम महापौर श्री सुभाष कोठारी भी विषिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जिला योजना समिति की बैठक आज
जिला योजना समिति की बैठक आज
प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन करेंगे बैठक की अध्यक्षता
खण्डवा 5 जनवरी ,2016 - प्रदेष के स्कूली षिक्षा विभाग के मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन आगामी 6 जनवरी को खण्डवा आयेंगे एवं यहां आयोजित जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मंे दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में गत बैठक के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण के साथ साथ कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पषुपालन, जल संसाधन विभाग, मध्य प्रदेष विद्युत वितरण कम्पनी, स्कूली षिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी सहित बैठक में उपस्थित रहने के निर्देष दिए गये है।
प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन आज खण्डवा आयेंगे
प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन आज खण्डवा आयेंगे
खण्डवा 5 जनवरी ,2016 - प्रदेष के स्कूली षिक्षा विभाग के मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन 6 जनवरी को खण्डवा जिले के 2 दिवसीय प्रवास पर आयेंगे तथा इस दौरान जिला योजना समिति एवं रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री पारस चंद जैन 6 जनवरी को प्रातः 8 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर प्रातः 10ः30 बजे खण्डवा आयेंगे तथा सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रभारी मंत्री श्री जैन जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा अपरान्ह 3 बजे रोगी कल्याण समिति एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिषन की साधारण सभा की बैठक लेंगे। सायं 4 बजे प्रभारी मंत्री श्री जैन महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सायं 5 बजे श्री जैन नगर निगम खण्डवा द्वारा निर्मित की जाने वाली रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री जैन खण्डवा सर्किट हाउस में 6 जनवरी को रात्रि विश्राम कर अगले दिन 7 जनवरी को सुबह 10ः30 बजे खण्डवा से मूंदी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे मूंदी में डिग्री कॉलेज भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीड़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर प्रभारी मंत्री श्री जैन अपरांह 3 बजे आदिवासी छात्रावास का ग्राम रिछफल में लोकार्पण करते हुए सायं 4 बजे रिछफल से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।
































































