Saturday, 11 September 2021

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री ठाकुर ने भगवान ओंकार के किए दर्शन

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री ठाकुर ने भगवान ओंकार के किए दर्शन 



खण्डवा 11 सितम्बर, 2021 - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर शनिवार को पत्नी सहित हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुचें तथा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान ओंकार के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पूजा अर्चना व अभिषेक आरती की। इस दौरान मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल ने मुख्यमंत्री श्री ठाकुर को ओंकारेश्वर भगवान का चित्र भेंट किया और शाल श्रीफल से स्वागत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े, पुनासा एसडीएम श्री चंदर सिंह सोलंकी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे। 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे प्रथम बार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए आये है, उन्होंने यहां बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से मनुष्य को तीर्थों की यात्रा करना चाहिए व भगवान के दर्शन करना चाहिए। उन्होंने भगवान से प्रार्थन की कि संस्कार अच्छे करते हुए सत्य मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे हमारा देश मजबूत हो और कोरोना बीमारी से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि सब अच्छे रहें स्वस्थ रहें और मस्त रहें यही मेरी कामना है। उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य जी की दीक्षा स्थली को नमन किया फिर नर्मदा के तट पर जाकर पूजा अर्चना की। 

No comments:

Post a Comment