Friday, 6 August 2021

आगामी नेशनल लोक अदालत हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

 आगामी नेशनल लोक अदालत हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

खण्डवा 6 अगस्त, 2021 - आगामी 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में विद्युत विभाग के अधिक से अधिक प्रीलिटिगेशन/न्यायालय में लंबित समझौता योग्य प्रकरणों के निराकरण हेतु ए.डी.आर. सेंटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री एल.डी. बौरासी के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के सचिव श्री हरिओम अतलसिया की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ प्रीसिटिंग का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर श्री हरिओम अतलसिया द्वारा उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा कर आगामी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु उचित निर्देश दिये गये।

No comments:

Post a Comment