Friday, 6 August 2021

जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 7 अगस्त को खण्डवा आयेंगी

 जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 7 अगस्त को खण्डवा आयेंगी

खण्डवा 6 अगस्त, 2021 - प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म विभाग मंत्री एवं खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर 7 अगस्त को खण्डवा आयेंगी तथा अन्न उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर 7 अगस्त को प्रातः 7ः30 बजे इंदौर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे खण्डवा आयेंगी तथा अन्न उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1ः30 बजे सर्किट हाउस खण्डवा आयेंगी। प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर दोपहर 3 बजे खण्डवा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी, इसके बाद देवास जिले के लिए प्रस्थान करेंगी।

No comments:

Post a Comment