Saturday, 10 July 2021

कायाकल्प अभियान के अंतर्गत बैठक सम्पन्न

 कायाकल्प अभियान के अंतर्गत बैठक सम्पन्न

खण्डवा 10 जुलाई, 2021 - कायकाल्प अभियान के तहत् बैठक दिनांक 10 जुलाई को सिविल सर्जन सभागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारीयों को अपने अधिन आनी वाली समस्त संस्थाओं को सुदृढ़ीकरण करते हुए कायाकल्प अभियान के तहत् समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं की रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिये। इस अवसर पर डॉ. शक्तिसिंह राठौड़ ने कहा कि सुधारात्मक गतिविधियों हेतु विकासखण्ड स्तर पर असेसमेंट टीम का गठन कर समय-समय पर संस्था का मूल्यांकन किया जाये। इस दौरान डॉ. अनिरूद्ध कौषल और जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. षिवराजसिंह चौहान सहित समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सक भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment