Monday, 12 July 2021

ट्रीपल पी की रिपोर्ट संबंधित निजी पैथालाजी, नर्सिग होम एवं फार्मेसी की बैठक सम्पन्न

 ट्रीपल पी की रिपोर्ट संबंधित निजी पैथालाजी, नर्सिग होम एवं फार्मेसी की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 12 जुलाई, 2021 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.एस.चौहान ने कार्यालय में निजी नर्सिंग होम, प्रायवेट प्रेक्टिसनर, मेडिकल स्टोर्स एवं पेथालॉजी लेब संचालको की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सभी संचालको को पी.पी.पी. की रिपोर्ट गुगल शीट में प्रतिदिन भेजने के निर्देश दिय गये। उन्होंने कहा कि ट्रीपल पी की रिपोर्ट नही देने पर संबंधित पर कोविड-19 के नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। साथ ही ब्लॉकस्तर पर बी.एम.ओ. अपने स्तर से गूगल शीट मे ट्रीपल पी की रिपोर्ट भेजेगंे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, के मरीज आने पर उनकी रिपोर्ट भी दी जावे, ताकि समय रहते हुए उपचार किया जा सके। बैठक में ए.एस.ओ. मेहबूब खान, ड्रग इंस्पेक्टर मंजीत जामले, एसोषियन के सदस्य गोवर्धन गोलानी एवं जितेन्द्र जाधव, डॉ. नेहा वर्मा, पैथालाजिस्ट, डॉ. शिरीष डिंगरे संचालक पेम्पोरी हॉस्पिटल एवं डॉ. प्रीतम सिंह संचालक, दीप पैथालाजी उपस्थित थे। 


No comments:

Post a Comment