Wednesday, 7 July 2021

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में खंडवा जिला प्रदेश में प्रथम

 एनीमिया मुक्त भारत अभियान में खंडवा जिला प्रदेश में प्रथम


खण्डवा 7 जुलाई, 2021 - एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत् भारत में खंडवा जिले की उपलब्धि दूसरे स्थान पर है, वहीं मध्यप्रदेश में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि वर्ष 2021 के लिए रेटिंग में म.प्र. में खंडवा जिला प्रथम स्थान पर रहा है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत् 7 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आशा, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा अनुपूरक आयरन सिरप पिलाई जाती है और कक्षा पहली से कक्षा 12 वी तक के बच्चांें को प्रति मंगलवार एक गोली खिलाई जाती ह,ै जिससे कि एनीमिया से बचाव होता है। कोरोना संक्रमण काल में प्रति मंगलवार को आशा के माध्यम से घर-घर जाकर स्कूली बच्चों को आयरन की एक गोली खिलाई गई है। पहले यह गोली स्कूलों में प्रति मगंलवार शिक्षकों द्वारा खिलाई जाती रही है, लेकिन कोरोना काल के कारण घर-घर जाकर खिलाई गई। जिले की उपलब्धि एनीमिया मुक्त भारत अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती अनिता शुक्ला द्वारा नियमित मॉनिटरिंग के कारण तथा जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग सभी के सहयोग से ही संभव हुई।  

No comments:

Post a Comment