Wednesday, 14 July 2021

श्री महेन्द्र को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद, बीज उपलब्ध हुआ

 सफलता की कहानी

श्री महेन्द्र को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खाद, बीज उपलब्ध हुआ

खण्डवा 14 जुलाई, 2021 - खण्डवा जिले की पंधाना तहसील के ग्राम रूस्तमपुर निवासी श्री महेन्द्र हरगोविन्द के पास कुल 2.50 एकड़ कृषि भूमि है। जिस पर श्री महेन्द्र ने गत दिनों शून्य प्रतिशत ब्याज पर के.सी.सी. एवं खाद, बीज के लिए 60 हजार रूपये तथा पशुपालन के लिए कार्यशील पूंजी गत दिनों 1.20 लाख रूपये ली थी। श्री महेन्द्र ने इन रूपयों का उपयोग किया गया एवं उसके द्वारा के.सी.सी. ऋण को चुका दिया गया। इस ऋण से कृषक श्री महेन्द्र को कृषि के अतिरिक्त आय की गतिविधियां संचालित किये जाने का लाभ प्राप्त हुआ है। इससे कृषक के सामाजिक एवं पारिवारिक स्तर पर विकास संभव हो सका है। 

No comments:

Post a Comment