Monday, 12 July 2021

सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का करें त्वरित निराकरण - कलेक्टर श्री द्विवेदी

 सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का करें त्वरित निराकरण 
- कलेक्टर श्री द्विवेदी 


खण्डवा 12 जुलाई, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से समय सीमा में निराकरण किया जायें। यह कोशिश की जाना चाहिए कि आवेदन का एल-1 स्तर के अधिकारी द्वारा ही निराकरण कर दिया जाये। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में सर्वे के आधार पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध करा दिया जायें। साथ ही सभी विभाग प्रमुख भी अपने अपने विभाग से संचालित योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर ऑनलाइन करें। सीएमएचओ को निर्देश दिए कि पीपीपी की रिपोर्ट नियमित रूप से आयें और जो रिपोर्ट नहीं दे रहे उन पर कार्यवाही की जायें। साथ ही सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि जो मास्क नहीं पहन रहे उनकी नियमित रूप से चालानी कार्यवाही की जायें। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन, एसडीएम हरसूद डॉ. परीक्षित झाड़े, सहायक कलेक्टर श्री श्रेयांश कुमट सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment