दावा आपत्ति 16 जुलाई तक आमंत्रित
खण्डवा 9 जुलाई, 2021 - कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना पंधाना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 5 एवं सहायिकाओं के 11 पदों की पूर्ति हेतु खंड स्तरीय बैठक का आयोजन शुक्रवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंधाना की अध्यक्षता में किया गया। चयन समिति द्वारा रिक्त पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण किया जाकर विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार पदपूर्ति की कार्यवाही की गयी, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम अर्दलाखुर्द में शीतल पति हरिओम, ग्राम बड़ोदा अहिर में श्रीमती कुसुम पति हरिशंकर ग्वाले, ग्राम कारपुर में कुमारी विनिता पिता अमरचंद, ग्राम कुमठी में कुमारी शीतल पिता छगन तथा सिंगोट में श्रीमती मीरा पति मनोज हरियाले का चयन आवेदन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों के आधार पर किया गया हैं।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी पंधाना ने बताया कि इसी प्रकार सहायिका के रिक्त पदों में ग्राम अंजनगांव में श्रीमती राधा पति मिथुन गोलकार, बगमार रेल्वे स्टेशन पर श्रीमती वर्षा स्व. श्री महेशचंद बौरासी, ग्राम छिरवॉ रैयत में सोंकली रवि, ग्राम कोहदड में श्रीमती रूखमणी लोकेश, ग्राम पाम्चबा में कु. मनीषा गनपत भास्करे, ग्राम पिपलोदखुर्द में कु. पिंकी रमेश यादव , ग्राम पिपलोदखास में श्रीमती अनिता विनोद सोलंकी, ग्राम पिपल्याखुर्द में श्रीमती शारदा अमरसिंह, ग्राम पिपल्याकलॉ में श्रीमती अर्चना वासुदेव तथा ग्राम राजगड़ में श्रीमती सरोज दीलिप द्वारा आवेदन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों के आधार पर किया गया हैं। खंड स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के चयन के विरूद्ध यदि किसी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो मय ठोस प्रमाण के 16 जुलाई तक अपनी आपत्ति/दावा कार्यालय में सायंकाल 4 बजे तक लिखित में प्रस्तुत करें , ताकि प्राप्त आपत्तियों का वरिष्ठ कार्यालय से निराकरण कराया जा सके। निर्धारित तिथी एवं समय के बाद प्राप्त दावा/आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment