AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 16 June 2021

मनरेगा योजना अंतर्गत चेकडेम निर्माण से ग्राम बरखेड़ी के किसान हुए लाभान्वित

 सफलता की कहानी

मनरेगा योजना अंतर्गत चेकडेम निर्माण से ग्राम बरखेड़ी के किसान हुए लाभान्वित

खण्डवा 16 जून, 2021 - श्री शिवनाथ सरदार ग्राम पंचायत बरखेडी, जनपद पंचायत छैगांवमाखन जिला खंडवा का निवासी है। श्री शिवनाथ की नदी से लगी कृषि योग्य भूमि 10 एकड़ है, जिसमें उसके द्वारा वर्ष में खरीफ फसल जैसे - सोयाबीन, मक्का, कपास आदि के साथ-साथ रबी की कम पानी वाली फसलें एवं कम पानी वाली किस्मों की खेती की जाती थी। क्यांेकि चेक डेम निर्माण के पूर्व वर्षा का अधिकतम पानी नाले से बह जाता था जिससे सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी नदी एवं कूपों से नहीं मिल पाता था। साथ ही चेकडेम के आस-पास के कूप एवं जल स्त्रोत माह फरवरी तक सुख जाते थे जिससे श्री शिवनाथ को खेती से पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा था, तथा गांव में भी पीने के पानी की समस्या रहती थी। 

ग्राम पंचायत बरखेडी में मनरेगा योजना अन्तर्गत चेकडेम निर्माण होने से वर्षा का पानी जो कि बह जाया करता था वर्तमान में उसका संग्रहण एवं संचयन हो रहा है। वर्तमान में चेकडेम से लगभग 30 एकड़ रकबा सिंचित हुआ है, पूर्व में जो नदी का पानी माह फरवरी में सुख जाया करता था, वर्तमान में माह अप्रेल तक रहता है। जिससे चेकडेम के आस-पास के कूप एवं जलस्त्रोत का जल स्तर बढ़ा है। साथ ही चेकडेम में संग्रहित जल का खेती कार्य मंे भी अतिरिक्त सिंचाई के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जिससे आज श्री शिवनाथ की खेती का उत्पादन बढ़ा है और वह रबी फसलों में गेहूं, मक्का, प्याज की उन्नत किस्मों का उपयोग कर रहा है, जिससे श्री शिवनाथ की आय में वृद्धि हुई है। साथ ही ग्राम पंचायत बरखेडी के अन्य किसान भी लाभान्वित हुए हैं एवं उनकी खेती का उत्पादन भी बढ़ा है, साथ ही चेकडेम का निर्माण सामुदायिक परिसर के पास होने से परिसर की सुंदरता में भी वृद्धि हुई है।

No comments:

Post a Comment