AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 16 June 2021

नापतौल विभाग द्वारा पुनः सत्यापन एवं मुद्रांकन का कार्य किया गया

 नापतौल विभाग द्वारा पुनः सत्यापन एवं मुद्रांकन का कार्य किया गया

खण्डवा 16 जून, 2021 - नापतौल विभाग खण्डवा के निरीक्षक श्री आर.पी. गजभिये द्वारा विगत सप्ताह जानकी देवी पेट्रोलियम सिंगोट, समरथ सिंगाजी फिलिंग स्टेशन, बाबडिया मूंदी, जय भेले फ्यूल्स, गुड़ीखेड़ा, विजय लक्ष्मी फार्म एण्ड फ्यूल्स सिहाड़ा जावर, सिविल लाइन फिलिंग स्टेशन खण्डवा पेट्रोल/डीजल पम्पो की जांच कर पुनः सत्यापन एवं मुद्रांकन का कार्य किया गया, जिससे 82,500 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। साथ ही चौहान तौल कांटा पंधाना रोड खण्डवा और लखन आंनद कुमार बे ब्रिज खण्डवा की भी जांच कर पुनः सत्यापन एवं मुद्रांकन का कार्य किया गया, जिससे 4 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया। नापतौल निरीक्षक श्री गजभिये ने बताया कि जिले में विभाग द्वारा जांच एवं पुनः सत्यापन मुद्रांकन का कार्य सतत जारी है। 

No comments:

Post a Comment