AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 June 2021

पुनासा उदवहन सिंचाई योजना से रबी मौसम के उत्पादन में वृद्धि हुई

 सफलता की कहानी

पुनासा उदवहन सिंचाई योजना से रबी मौसम के उत्पादन में वृद्धि हुई

खण्डवा 14 जून, 2021 - पुनासा उदवहन सिंचाई योजना का निर्माण जिला खण्डवा मुख्यालय से 55 कि.मी. ग्राम चांदेल के पास इंदिरा सागर जलाषय की पहुंच नहर की आर.डी. 3045 पर निर्मित कन्ट्रोल स्ट्रक्चर के समीप जैकवेल से पानी उदवहित कर किया गया है। योजन का कार्य वर्ष 2008 में प्रारंभ कर 2015 में पूर्ण कर लिया गया था। योजना का निर्माण टर्न-कि आधार पर किया गया एवं योजना की कुल लागत 418.50 करोड़ थी। वर्तमान में योजना से खण्डवा जिले के 99 ग्रामों की 35008 हेक्ट क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदाय की जा रही है। योजना का निर्माण कार्य तीन चरणों में किय गया है। जिसके अन्तर्गत ग्राम भादलीखेड़ा, केनूद एवं दुधवास में तीन अवषेष जलाषय का निर्माण किया गया है। इन जलाषयों के माध्यम से पाईप लाईन पद्धति से सिंचाई सुविधा प्रदाय की जा रही हैं। योजना के अन्तर्गत लगभग 40 हेक्ट. चक पर एक आउटलेट प्रदान किया गया है जिसके माध्यम से कृषक अपने स्वयं के व्यय से पाईप लगाकर अपनी अपनी कृषि भूमि में सिंचाई हेतु पानी लेते है। योजना के अन्तर्गत सम्पूर्ण पाईप लाईन भूमिगत बिछायी गई है, जिससे की भू-अर्जन भी कम करना पड़ा। इस योजना के निर्मित होने के कारण क्षेत्र का जलस्तर एवं रबी सीजन के उत्पादन में भी वृद्धि हुई है जिससे क्षेत्र के कृषकों के जीवन स्तर में परिवर्तन हुआ है। 

No comments:

Post a Comment