आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने किया जिले का भ्रमण
खण्डवा 14 जून, 2021 - आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल द्वारा सोमवार को जिले के भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम विभागीय निर्माणाधीन कन्या षिक्षा परिसर रजूर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य पूर्ण न होने से प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं निर्माण ऐेजेसी पीआईयू खण्डवा को कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देष दिये गये है। आषापुर मांगलिक परिसर का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात एकलव्य आवासीय विद्यालय रोषनी का निरीक्षण किया गया। साथ ही विभागीय प्राचार्यो की बैठक ली गई जिसमें उनके द्वारा आगामी समय में शालाओ के संचालन के सबध में चर्चा की गई है। गा्रम आवलिया पंचायत के वनग्राम भागपुरा में वन अधिकार अधिनियम के तहत वितरित वन हक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर पट्टाधारी को षासन से मिलने वाली विभिन्न योजनाओ के लाभ के संबध में चर्चा की गई तथा कपिल धारा कुए का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात विकास खण्ड मुख्यालय खालवा में उ.मा.वि. खालवा का निरीक्षण किया गया। उ.मा.वि. के जर्जर भवन के संबध में उसे तोडकर नवीन भवन हेतु प्रस्ताव मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देष दिये गये। साथ ही क्रीडा परिसर खालवा का निरीक्षण किया गया छात्रो के क्रीडा प्रतियोगिताओं में सफल न होने एवं अभिलेख इत्यादी पूर्णतः प्रस्तुत न करने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई। इसके पश्चात सीएम राईज प्रोगा्रम हेतु चयनित विभागीय उमावि खार का निरीक्षण किया गया है प्राचार्य को सीएम राईस योजना की जानकारी अद्यतन करने के निर्देष दिये गये।

No comments:
Post a Comment