AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 16 June 2021

नवजात गहन शिशु ईकाई से संगीता के बच्चे को मिला जीवनदान

 सफलता की कहानी

नवजात गहन शिशु ईकाई से संगीता के बच्चे को मिला जीवनदान

खण्डवा 16 जून, 2021 - संगीता पति सालकराम ग्राम भकराडा विकासखंड खंडवा की निवासी है। संगीता का समय पूर्व प्रसव पीड़ा होने के कारण उनके परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल खंडवा में भर्ती करवाया गया। संगीता को निजी नर्सिग होम में समय से पहले ही प्रसव होने व बच्चे का कम वजन के कारण परिजन जिला अस्पताल में लेकर आये जहॉ डॉ. कृष्णा वास्केल को दिखाने पर उन्हें तुरंत नवजात गहन शिशु ईकाई में 24 अप्रैल को भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया। शिशु का वजन 1.32 किलोग्राम होने के कारण उन्हें नियमित रूप से स्टॉफ व चिकित्सकों के द्वारा उपचार के उपरांत उन्हें लगभग एक माह से अधिक उपचाररत होने के पष्चात 29 मई को डिस्चार्ज किया गया। संगीता ने बताया कि यहॉ के चिकित्सक डॉ. कृष्णा वास्केल और उनकी टीम के द्वारा बहुत अच्छा उपचार किया गया। साथ ही उनका व्यवहार भी बहुत अच्छा है। हमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई और पूरा इलाज निःशुल्क हुआ है। नवजात गहन शिशु ईकाई मेरे बच्चे के लिये वरदान साबित हुई है। संगीता ने बताया कि मेरे बच्चे का पहला फॉलोअप भी करवा लिया गया है, मेरा बच्चा स्वस्थ्य है। 

No comments:

Post a Comment