Friday, 11 June 2021

बैकयार्ड कुक्कुट योजना की मदद से कलीराम ने शुरू किया मुर्गीपालन

 सफलता की कहानी

बैकयार्ड कुक्कुट योजना की मदद से कलीराम ने शुरू किया मुर्गीपालन 

खण्डवा 11 जून, 2021 - श्री कलीराम ग्राम मोहनपुर विकासखंड पंधाना जिला खंडवा के निवासी हैं। इन्हें पशुपालन विभाग जिला खंडवा द्वारा बैकयार्ड कुक्कुट योजना के तहत 80 प्रतिशत अनुदान पर देशी रंगीन 14 दिवसीय चूजे प्रदाय किये गये थे।  समय-समय पर पशुपालन विभाग द्वारा इनको उपचार, रखरखाव इत्यादि के सन्दर्भ में मार्गदर्शन भी प्रदाय किया गया। इन प्रदायित चूजों  को न केवल इन्होंने अच्छी तरह पाला बल्कि इनको वयस्क बनाकर इनसे अगली पीढ़ी के चूजे भी तैयार किये। इन वयस्क मुर्गों, मुर्गियों को रु. 200 से रु. 300 प्रति नग बेचकर अच्छी आमदनी भी प्राप्त की है।  इस कारण इनकी आर्थिक उन्नति भी हुई है। इनको देखकर अन्य लोगों का झुकाव भी मुर्गीपालन में उद्धत हुआ है। इनके द्वारा पशुपालन विभाग का धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया है।

No comments:

Post a Comment