नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रीसिटिंग सम्पन्न
खण्डवा 14 जून, 2021 - म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के यथानिर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एल.डी. बौरासी के मार्गदर्शन एवं श्री हरिओम अतलसिया, सचिव के निर्देशन तथा तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सूरज सिंह राठौर व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई की उपस्थिति में आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में बीमा कंपनी के न्यायालयों में लंबित क्लेम प्रकरणों को निराकरण हेतु सोमवार को नेशनल इंश्योरेंस एवं न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण के साथ दोपहर 3 बजे ए.डी.आर. भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रीसिटिंग सपन्न हुई। उक्त प्रीसिटिंग में बीमा कंपनी के अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण को न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण किये जाने के निर्देश के साथ पक्षकारों से संपर्क कर बीमा कंपनियों के प्रकरणों को निराकृत किये जाने के उचित निर्देश दिये गये। उक्त प्रीसिटिंग में न्यू इंडिया कपंनी से अधिकारीगण श्री नीरज पाठक, श्री एस.के. मालाकार, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से अधिकारी श्री आर.के. वर्मा एवं अधिवक्तागण श्री गोविंद झंवर, श्री सुदीप्त सेनगुप्ता, श्री बी.डी. गोस्वामी, श्री मनीष बरोले, श्री हफ़ीज कुरैशी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment