ई-कृषि अनुदान पोर्टल पर विभिन्न यंत्रों हेतु कृषकों से आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 16 जून, 2021 - ई-कृषि अनुदान यंत्र पोर्टल अंतर्गत विभिन्न यंत्रों के लिए कृषकों के आवेदन कृषि अभियांत्रिकी भोपाल द्वारा आमंत्रित किए है। सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल अंतर्गत सीड ड्रीजल ( 9 टाईन एवं अधिक ), सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल (11 टाइन), रोटावेटर (6 फीट), रेज्ड बेड प्लान्टर, रिजफर्रो प्लान्टर, मल्टीक्रॉप प्लान्टर, रेज्ड बेड प्लांटर विथ इन्कलाइंड प्लेट, यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। कृषि यंत्र आवेदन हेतु dbt.mpdage.org पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन 24 जून तक आमंत्रित किए गये है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक कृषि यंत्री खण्डवा में सम्पर्क कर सकते है।
No comments:
Post a Comment