Monday, 14 June 2021

विधायक श्री वर्मा ने कोविड टीकाकरण करवाने की अपील की

 विधायक श्री वर्मा ने कोविड टीकाकरण करवाने की अपील की

खण्डवा 14 जून, 2021 - विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा द्वारा विभिन्न समाज प्रमुख व धर्म गुरूओं की बैठक सोमवार को नगर निगम सभाकक्ष मंे कोविड टीकाकरण के संबंध में आयोजित की गई है। बैठक मे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, शहर काजी, श्री रितेष गोयल, डी.एच.ओ. डॉ. एन.के. सेठिया सहित विभिन्न धर्म गुरू और समाज प्रमुख उपस्थित थे। इस दौरान विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने सभी समाजजनों, धर्म गुरूओं से अपील की है कि वे अपने अपने समाज के सभी पात्र नागरिकों का कोविड टीकाकरण करवाये। उन्होने बताया कि कोविड टीकाकरण करवाने से ही कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है। टीकाकरण ही संक्रमण को बचाव का माध्यम है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अपने अपने क्षेत्र मंे विषेष टीकाकरण केन्द्र बना कर टीकाकरण करवाये, ताकि कोई भी पात्र नागरिक टीकाकरण से छुटे ना। कोरोना की वैक्सीन पुरी तरह से सुरक्षित है। किसी के बेहकावे में नही आवें। डॉ. एन.के. सेठिया ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना आवष्यक है। 

No comments:

Post a Comment