नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रीसिटिंग सम्पन्न
बीमा कंपनी के लगभग 7 प्रकरणों पर सहमति बनी
खण्डवा 15 जून, 2021 - राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के यथानिर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एल.डी. बौरासी के निर्देशन एवं श्री हरिओम अतलसिया सचिव के मार्गदर्शन में एवं श्री चन्द्रेश मण्डलोई, जिला विधिक सहायता अधिकारी के समन्वय में आगामी 10 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में बीमा कंपनी के न्यायालयों में लंबित क्लेम प्रकरणों को निराकरण हेतु मंगलवार को ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस व प्राईवेट बीमा कंपनी के अधिवक्तागण के साथ दोपहर 3 बजे ए.डी.आर. भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये प्रीसिटिंग/मीटिंग सपन्न हुई। उक्त प्रीसिटिंग में बीमा कंपनी के अधिवक्तागण को न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण किये जाने के निर्देश के साथ पक्षकारों से संपर्क कर बीमा कंपनियों के प्रकरणों को निराकृत किये जाने के उचित निर्देश दिये गये। आयोजित प्रीसिटिंग में सचिव द्वारा अधिवक्तागण के साथ चर्चा के उपरांत बीमा कंपनियों के लगभग 7 प्रकरणों पर सहमति बनी। इस प्रीसिटिंग में बीमा कम्पनी की ओर से अधिवक्तागण श्री सुदीप्त सेनगुप्ता, श्री बी.डी. गोस्वामी, श्री नीतिन झंवर, श्री शांतिलाल पटेल, श्री संतोष गौर एवं अधिवक्ता आभा सोनी उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment