आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 14 जून, 2021 - एकीकृत बाल विकास परियोजना छैगांवमाखन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए 5-5 रिक्त पदो की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। ये आवेदन 24 जून तक एकीकृत बाल विकास परियोजना छैगांवमखन कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता के 1-1 पद रिक्त है, उनमें छैगांवमाखन केन्द्र क्रमांक 1, गजवाड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र, चिचगोहन केन्द्र क्रमांक 3, सिर्रा केन्द्र क्रमांक 1 एवं काकरियां क्रमांक 1 शामिल है। इसके अलावा जिन केन्द्रों पर सहायिका के 1-1 पद रिक्त है, उनमें दुगवाड़ा केन्द्र क्रमांक 1, अजंटी, डाभी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2 तथा चमाटी केन्द्र क्रमांक 1 शामिल है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छैगांवमाखन ने बताया कि आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है तथा कार्य दिवसों में सायं 4 बजे के बीच कार्यालय में जमा कराये जा सकते है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आदि की छायाप्रति संलग्न करना होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना छैगांवमाखन कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment