AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 June 2021

राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार कु. विदुषी ने प्राप्त किया

 राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार कु. विदुषी ने प्राप्त किया

खण्डवा 14 जून, 2021 - आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में श्री नीलकण्ठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय खण्डवा की छात्रा कु. विदुषी तोमर  कक्षा एम.ए. उत्तरार्ध (चतुर्थ सेमेस्टर) अंग्रेजी साहित्य ने महाविद्यालय, जिला एवं विश्वविद्यालय स्तर पर “दाण्डी यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर आयोजित प्रतियोगिताओं‘‘ में सहभागिता करते हुए राज्य स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं खण्डवा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए, राज्य शासन द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्मान समारोह में श्री मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन की उपस्थिति में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश जैन को शासन द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कु. विदुषी तोमर शहर के श्री सुभाष इण्टर कॉलेज के प्राचार्य श्री डी.एस. तोमर की पुत्री है।

No comments:

Post a Comment