Monday, 14 June 2021

फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया

 फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया

खण्डवा 14 जून, 2021 - पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पदमनगर के फरारा आरोपी दिनेश उर्फ बारिक पिता रूप सिंह लोढ़ा निवासी सिलोदा पर 2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। इसी तरह थाना पदमनगर के फरार आरोपी लक्ष्मणदास पिता नानकराम पारेचानी निवासी सिंधी कॉलोनी भुसावल पर 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। जो भी व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा या इन्हंे गिरफ्तार कराने के लिए जरूरी सूचना देगा उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन आरोपियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0733-2222690 तथा 7049101036 अथवा थाना पदमनगर के फोन नम्बर 0733-2244131 या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मोबाइल नम्बर 7049139002 अथवा नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा के मोबाइल नम्बर 9479994703 पर दे सकते है।

No comments:

Post a Comment