सफलता की कहानी
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से राजू बना ऑटो रिक्शा का मालिक
खण्डवा 15 जून, 2021 - श्री राजू मोरे पिता फत्तू मोरे उम्र 42 वर्ष दादाजी वार्ड जिला खंडवा के निवासी है। श्री राजू द्वारा आदिवासी वित्त विकास निगम कार्यालय में मुख्यमन्त्री स्वरोजगार योजनांतर्गत सवारी आटो रिक्शा ऋण हेतु आवेदन पत्र एम.पी.ऑन लाईन से प्रस्तुत किया गया। इनकी शैक्षणिक योग्यता 5 वी उत्तीर्ण है व परिवार में 4 सदस्य है। श्री राजू पूर्व में अपने पुराने सवारी आटो रिक्शा से व्यवसाय कर जीवन यापन करते थे, जिसमें सवारी आटो रिक्शा की मरम्मत में अधिक पैसा खर्च होता था, घर का खर्चे में बडी मुशकीलों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत आदिवासी वित्त विकास निगम कार्यालय को प्राप्त आवेदन चयन समिति के अनुमोदन उपरांत श्री राजू मोरे को सवारी आटो रिक्शा का व्यवसाय हेतु चयन किया गया। आदिवासी वित्त विकास निगम कार्यालय द्वारा श्री राजू मोरे का ऋण प्रकरण बैंक ऑफ इंडिया शाखा मंडी खण्डवा को प्रेषित किया गया। बैंक द्वारा योजनांतर्गत सवारी आटो रिक्शा व्यवसाय हेतु राशि रूपये 3 लाख स्वीकृत किये। निगम द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत नियमानुसार अनुदान राशि रू. 90,000 जारी की गई। बैंक द्वारा 3 लाख रूपये सवारी आटो रिक्शा गत दिनों में प्रदाय किया गया। ऋण प्राप्ति के पूर्व श्री राजु मोरे की मासिक आय 7500 रूपये थी। वर्तमान में सवारी आटो रिक्शा की मासिक किश्त 4200 रू. बैंक को अदा करने उपरांत अब इन्हें मासिक 10 से 11 हजार रूपये की आय हो रही है। बैंक ऋण की किश्त भरने के पश्चात अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर रहे है व उनके परिवार का आर्थिक स्तर सुधारने में शासन की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उनके जीवन में खुशियों के रंग भर दिये है।
No comments:
Post a Comment