14 जून को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होगा नागरिकों का टीकाकरण
खण्डवा 13 जून, 2021 - जिला प्रषासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभाग के सहयोग से सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत् जिले में 14 जून को खण्डवा शहर जिला अस्पताल बी. ब्लॉक के 5 केन्द्रों पर, जिसमें 4 केन्द्रों पर कोवैक्सीन का दूसरा डोज तथा 1 केन्द्र पर कोविशील्ड का प्रथम डोज लगाया जायेगा। इसी प्रकार अग्रवाल धर्मशाला में 2 केन्द्रों पर, सरस्वति शिशु मंदिर में 3 केन्द्रों पर, फूलमाली धर्मशाला गणेश तलाई, अजीत एग्रो पंधाना रोड खण्डवा में 2 केन्द्रों, जीडीसी कॉलेज इंदौर रोड खण्डवा, कुरैशी जमातखाना इमलीपुरा में 2 केन्द्रों पर टीकाकरण होगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में छैगांवमाखन, धनगांव, रेहमापुर, डूल्हार फाटा, देशगांव, अहमदपुर, पंधाना, दीवाल, बिलूद, शाहपुरा, आरूद, कालंका, बोरगांव, खिराला, कोहदड़, टाकलीकला, गांधवा, सराय, कुमठा, खिरगांव, सिंगोट, पोखरकलां, जलकुंआ, बलवाड़ा, गुड़ी, बामंदा, हीरापुर, जावर, सिहाड़ा, कालमुखी, मातपुर, बड़गांव गुर्जर, बमनगांव आकई, अमलपुरा, बड़गांव माली, जसवाड़ी, मूंदी, बीड़, पुनासा, नर्मदा नगर, रिछफल, मोहना, अटूटखास, खुटला, सुलगांव, नेतनगांव, गुंजली, मांधाता, भोगांवा, थापना, मोरघडी, खालवा, आशापुर, खेड़ी, पाडल्या, सेंधवाल, गुलाई, खार, सिरपुर, रोशनी, पटाजन, गोलखेड़ा और हरसूद व किल्लौद क्षेत्र में भी नागरिकों का टीकाकरण किया जायेगा। डॉ. चौहान ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में ना पड़े और अपना टीकाकरण करवाये, ये टीका एकदम सुरक्षित है और सुरक्षा के लिये है। आपने समस्त नागरिको से अपील की है कि टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना आवष्यक है।
No comments:
Post a Comment