AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 15 June 2021

खालवा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 11-11 पद रिक्त

 खालवा परियोजना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 11-11 पद रिक्त
24 जून तक जमा करें आवेदन

खण्डवा 15 जून, 2021 - एकीकृत बाल विकास परियोजना खालवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 11 एवं सहायिका के लिए 11 रिक्त पदो की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। ये आवेदन 24 जून  तक एकीकृत बाल विकास परियोजना खालवा कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता के 1-1 पद रिक्त हैं, उनमें खेड़ी, नीमखेड़ा, फेफरी सरकार, धामा, कदवालिया, नमापुर, गारबेड़ी, भागपुरा, अम्बापाट, मिरीखेड़ा एवं खोखरिया शामिल है। इसके अलावा जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में सहायिका के 1-1 पद रिक्त है, उनमें ढोलगांव, गुलाई, सेमल्या, कुटबी 2 एवं कुटबी 3, गारबेडी, टिमरनी, कुम्हारखेड़ा, सिरपुर, मलगांव एवं दुध कुंडिया शामिल है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना खालवा ने बताया कि आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है तथा कार्य दिवसों में सायं 5 बजे के बीच कार्यालय में जमा कराये जा सकते है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र, आदि की छायाप्रति संलग्न करना होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खालवा कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment