श्री दादाजी वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
खण्डवा 6 अप्रैल, 2021 - जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री एल.डी. बौरासी के मार्गदर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव श्री हरिओम अतलसिया की अध्यक्षता में 4 अप्रैल को श्रीदादाजी वृद्धाश्रम रामनगर खण्डवा का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई भी उपस्थित थे।
शिविर में एडीजे श्री हरिओम अतलसिया द्वारा कहा गया कि वृद्धजन जो कि समाज व परिवार के स्तम्भ है जिनके मान सम्मान का सभी को ध्यान रखना चाहिए हैं वृद्धजन के अनुभव व्यक्ति को जीवन के मार्ग में कही जगह काम आते हैं। साथ ही उनके द्वारा कहा गया कि आज के समय में संयुक्त परिवार की प्रथा कमजोर होती जा रही है तथा उक्त वर्तमान परिवेश के चलते परिवार के वृद्धजन को काफी मानसिक व आर्थिक एव शारीरिक परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। साथ ही उनके द्वारा इस अवसर पर नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में योजना व वृद्धजन के अधिकार व उनके भरण पोषण आदि के संबंध में जानकारी दी गयी।
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई द्वारा वृद्धजन के कल्याण व उनके हितों के संरक्षण हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न कानून की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर श्री हरिओम अतलसिया ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर कोरोना माहमारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेसिंग व मॉस्क एवं स्वच्छता के महत्व को समझाया।

No comments:
Post a Comment