Tuesday, 20 April 2021

मीडिया को जानकारी देने हेतु डॉक्टर्स को अधिकृत किया गया

 मीडिया को जानकारी देने हेतु डॉक्टर्स को अधिकृत किया गया

खण्डवा 20 अप्रैल, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने कोविड-19 के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों को समय समय पर जानकारी देने के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। जारी आदेश अनुसार मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पंवार व सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत को मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में समस्त चिकित्सा सेवा से संबंधी जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके अलावा एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा को जिला प्रशासन की ओर से कोविड-19 से संबंधित समस्त जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही डॉ. शक्ति सिंह राठौर व डॉ. ओ.पी.जुगतावत को जिला अस्पताल परिसर में आवश्यक चिकित्सा व अन्य संसाधनों की उपलब्धा संबंधी जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया है। 

No comments:

Post a Comment