Friday, 9 April 2021

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का अनुमोदन व स्वीकृति की कार्यवाही करें

 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का अनुमोदन व स्वीकृति की कार्यवाही करें

खण्डवा 9 अप्रैल, 2021 - अनुसूचित जाति एवं जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2020-21 के आवेदनो पर अनुमोदन एवं स्वीकृति की कार्यवाही के लिए आयुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार संपूर्ण कार्यवाही माह अप्रेल 2021 में पूर्ण की जाना है। इस संबध में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यो की बैठक कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देश दिये कि जिले में सचंालित समस्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यायल के प्राचार्य उनके संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पोस्ट मैट्रिक छात्रृत्ति हेतु पात्र समस्त छात्रो के आवेदनो पर अनुमोदन एवं स्वीकृति की कार्यवाही इस माह के अंत तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लें। 

बैठक में प्राचार्यो को अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2020-21 से प्रांरभ नवीन प्रकीया अनुसार सभी संस्थाओ को में डिजिटल सिगनेचर अपलोड कर छात्रवृत्ति अनुमोदन एवं स्वीकृति की कार्यवाही यथा शीघ्र करने के निर्देश दिये गये साथ ही जिन संस्थाओ द्वारा डिजिटल सिगनेचर अपलोड नही किये गये है उन्हे एक सप्ताह में उक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । साथ ही समस्त प्राचार्यो को कोविड 19 अंतर्गत शासन से जारी निर्देशो का पालन करने के निर्देश भी दिये गये है । 

बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग खण्डवा श्री विवेक पाण्डे ने सभी प्राचार्यो को शासन द्वारा कोविड 19 के तहत जारी दिशा निर्देशानुसार पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति अतंर्गत मात्र शिक्षण शुल्क ,परीक्षा शुल्क एवं निर्वाह भत्ते का भुगतान किये जाना एवं अन्य नानरिफन्डेबल फीस का भुगतान नही किये जाने से अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि आवास  सहायता योजना के अंतर्गत कुल 5 माह का ही आवास सहायता का लाभ विद्यार्थीयो को प्रदाय किया जावेगा। बैठक में श्री पाण्डे ने बताया कि वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में आवास सहायता योजना अंतर्गत लंबित देयकों का भुगतान किया गया है। 

No comments:

Post a Comment