Tuesday, 6 April 2021

मास्क न लगाने वालों पर कार्यवाही जारी हैं

 मास्क न लगाने वालों पर कार्यवाही जारी हैं


खण्डवा 6 अप्रैल, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार व नगरीय निकाय अपने अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थल पर मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर अर्थदण्ड लगा रहे है। इसके साथ ही जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ग्राहक व दुकानदार मास्क नही पाए जा रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का उल्लंघन हो रहा है, उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। उपायुक्त नगर निगम श्री दिनेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को उन्होंने खण्डवा शहर के 56 लोगों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया तथा कुल 17400 का अर्थदण्ड वसूला। इसी तरह मंगलवार को 71 लोगों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 22900 रूपये का अर्थदण्ड वसूला। बैंक ऑफ इंडिया पड़ावा ब्रांच में 2 कर्मचारी बिना मास्क लगाए पाए गए, जिन पर 100-100 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। 


No comments:

Post a Comment